Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 17, 2026

जरा सी बारिश में निगम की ड्रेनेज व्यवस्था की खुली पोल...


नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। निगम अधिकारी से बड़े ठेकेदार नोटिस जारी करने के बाद भी कार्य पूरा नहीं किया। 8 सालों से इस ड्रेनेज लाइन के कारण 15 से 20 कॉलोनी के लोग हो रहे परेशान हो रहे है। 

वार्ड, 37 और वार्ड 40 के मुहाने पर अग्रवाल शोरूम के पास एमआर 9, एमआर 10, लिंक रोड पर पिछले आठ से दस वर्षों से बारिश के दौरान डेढ़ से दो फीट पानी भर जाता है, साथ ही, चैंबर भी ओवरफ्लो होने लगते हैं। यह सिलसिला पूरे 4 माह तक रहता है। 

विभिन्न कॉलोनी जैसे शिवबाग कॉलोनी, बाबा मनसबनगर, सरस्वती नगर साईंधाम, चित्रहार नगर, न्यायनगर ए, बी, सी, डी सेक्टर, सांई श्रद्धा, विश्वनाथधाम, धीरज नगर, सुरभि पैलेस, पटेल नगर, कृष्णबाग कॉलोनी सेक्टर ऐसी अनेक कॉलोनियों के रहवासीयों के लिए यह मुख्य मार्ग होकर 4 महीने यहां के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। 

ऐसा नहीं है कि यह निगम अधिकारी, क्षेत्रीय विधायक को मालूम नहीं या पार्षदों को मालूम नहीं, लेकिन आज पिछले  7, 8 सालों में ना पार्षद न विधायक कोई कार्य नहीं करा पाए। 

सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि यहां स्थित लगभग बीस स्कूल के बच्चे इसी पानी में से चार महीनों तक गिरते पड़ते निकलते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here