Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 18, 2026

झांसी की रानी के बलिदान दिवस पर सीएम मोहन यादव ने काफिला रुकवाकर दी श्रद्धांजलि

सपना सी.पी. साहू 

नित्य संदेश, इंदौरझांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक बेहद संवेदनशील और सादगीपूर्ण रूप देखने को मिला। दरअसल, शहर में यंग इंडिया क्लब द्वारा रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, ठीक उसी समय वहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था।

जैसे ही मुख्यमंत्री की नजर इस कार्यक्रम पर पड़ी, उन्होंने‌ तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया। सीएम सुरक्षा और प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए सीधे झांसी की रानी की प्रतिमा के पास पहुंचे और उन्हें माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का साहस, शौर्य और राष्ट्रप्रेम देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की विरासत को सहेजने और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद झांसी की रानी की पांचवीं पीढ़ी के वंशज अतुल झांसी वाला का विशेष रूप से सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री के इस सहृदय कदम और राष्ट्रभक्तों के प्रति सम्मान की वहां उपस्थित नागरिकों ने जमकर सराहना की।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here