Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 27, 2026

पुलक्स कंपनी में विद्या यूनिवर्सिटी के छात्र चयनित


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बागपत रोड स्थित विद्या यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगार के अवसरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलक्स कंपनी के सहयोग से एक सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। यह भर्ती प्रक्रिया ऑफिस एग्जीक्यूटिव तथा सेल्स एंड मार्केटिंग पदों के लिए की गई जिसमें 5 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा, साक्षात्कार एवं अन्य मूल्यांकन चरणों के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरांत पायल सांगवान, कुशल सांगवान, करण सिंह सामिया सैफी, अकांशा आदि विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, संचार कौशल, आत्मविश्वास एवं व्यावसायिक क्षमता प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्राप्त हुआ। चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन को दिया।

विद्या यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट सेल ने पुलक्स कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे उद्योग-संस्थान सहयोग विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्या यूनिवर्सिटी निरंतर एक सशक्त प्लेसमेंट इकोसिस्टम विकसित करने, उद्योग जगत के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने तथा विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here