Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 18, 2026

लूट का खुलासा, दो लुटेरे अरेस्ट

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना परीक्षितगढ़ व किठौर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लूट/चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है। जिनके कब्जे से लूटे गए 02 जोड़ी कुण्डल पीली धातु व 18,820/-रूपये बरामद हुए।


बता दें कि थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत लूट/चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में थाना परीक्षितगढ़ पर 08 जून को वादी मुकेश शर्मा पुत्र रामानन्द शर्मा निवासी ग्राम मवी की तहरीर के आधार पर वादी के घर में घुसकर आंगन में सो रही वादी की माता के सोने के कुण्डल खींचकर ले जाने के सम्बन्ध में बनाम अज्ञात तथा सुशील त्यागी पुत्र शीतल प्रसाद निवासी ग्राम मवी की तहरीर के आधार पर वादी के घर से अज्ञात चोरों द्वारा सेफ से सोने के कड़े व अन्य सामान चोरी कर लिये जाने के मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।


इसी संबंध में वादी‌ की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर में घुसकर वादी की माता एवं बहन के सोने के कुण्डल खींचकर ले जाने के सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों आदेशानुसार लूट/चोरी के अज्ञात अभियोगों के सफल अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में; पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर देहात के निकट पर्यवेक्षण में थाना परीक्षितगढ़ पुलिस व थाना किठौर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रात्रि में ग्राम आसिफाबाद नहर पुल थाना परीक्षितगढ़ मेरठ के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण सूरजवीर पुत्र महक सिंह निवासी ग्राम बुडकरी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर, सनी पुत्र पप्पू निवासी ग्राम सनौता थाना फलावदा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया। 


अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे गये 02 जोड़ी कुण्डल पीली धातु व कुल 18,820/- रूपये बरामद किये गये। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तगण द्वारा आसिफाबाद नहर पुल से नीचे कूदकर भागने का प्रयास किया गया, जिससे उन्हें चोटें आयीं, जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल मेरठ में भर्ती कराया गया। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here