Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 24, 2026

ग्राम जावन में ‘उन्मुक्त भारत’ की प्रेरणादायी गोष्टी, युवाओं को राष्ट्रभक्ति और नैतिक मूल्यों का दिया संदेश

• राष्ट्रीय चरित्र निर्माण से ही सशक्त भारत का सपना साकार : ओम सिंह राणा

 

नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठ। अभिनव भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की कार्यकारी इकाई ‘उन्मुक्त भारत’ द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली तहसील अंतर्गत ग्राम जावन में ‘राष्ट्रीय चरित्र निर्माण’ विषय पर एक प्रेरणादायी गोष्ठी का आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम में कार्यकारी इकाई के प्रतिनिधि ओम सिंह राणा एवं कमरपाल फौजी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में कमरपाल फौजी ने व्यक्तिगत चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति उसके नागरिकों के नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव उत्तम चरित्र से ही रखी जा सकती है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की ‘राहवीर योजना’ की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता करने वाले नागरिकों को सरकार द्वारा ₹25,000 तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के उपचार हेतु सात दिनों तक अथवा ₹1.5 लाख तक की चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता कर मानवता का परिचय दें।


मुख्य वक्ता ओम सिंह राणा ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और क्रांतिकारियों के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए विशेष रूप से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एवं उनकी आजाद हिन्द फौज के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, त्याग और सुदृढ़ चरित्र ही एक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने उपस्थित युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यदि भारत को विश्वगुरु बनाना है तो युवाओं को अपने व्यक्तित्व में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करना होगा। इस दौरान उन्होंने सुभारती परिवार द्वारा 21 अक्टूबर को ‘अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस’ को भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाने की प्रस्तावित योजना की भी विस्तृत जानकारी साझा की।


गोष्ठी में ग्राम जावन, मुजाहिदपुर एवं गालिबपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में अजय सोम (मुजाहिदपुर), श्यामसुंदर शर्मा, स्वराज सिंह, जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह, अमित तोमर, दीप फौजी, कप्तान राणा, रोहित सिंह, अजय सिंह, कपिल कुमार, अनुज कुमार, पंकज कुमार, हिमांशु कुमार, हरीराज, सुधांशु कुमार, नीरज कुमार, हेमराज सिंह, गगन कुमार, बृजपाल सिंह, दुष्यंत कुमार, सोनू सिंह, पवन कुमार, मोहित सिंह एवं विजेंद्र सिंह सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘जय हिन्द’ के उद्घोष के साथ हुआ तथा समापन अखंड भारत के राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here