Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 17, 2026

करण मलिक ने लेफ्टिनेंट बनकर गांव व परिवार का किया नाम रोशन



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गांव पसवाड़ा निवासी एक युवक ने लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। युवक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों व शिक्षकों को दिया है।


गांव पसवाड़ा निवासी करण मलिक पुत्र अजय मलिक ने सन 2020 में इंटर मीडियट केएल इंटर नेशनल स्कूल से की। तथा घर पर ही कोचिंग की। इलाहाबाद एसएसबी पास करने के बाद एनडीए नेशनल डिफ्रेंश एकेडमी पूना से पास तथा एक वर्ष देहरादून आईएमए इंडियन मिलिट्री एकेडमी से 13 जून सन् 2026 से पास करने पर लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ। लेफ्टिनेंट के पद पर करण मलिक का चयन होने पर परिजनों व गांव में खुशी का महौल बना हुआ है। ग्रामीणों का परिजनों को बधाई देने का तांता लगा हुआ है। पिता अजय मलिक, मां कविता, दादा उदय भान, जोगेंद्र सिह, चौधरी समरपाल, चाचा ग्राम प्रधान दीपक मलिक, ताऊ राजेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र शर्मा ने कहा लेफ्टिनेंट बनकर गांव व अपने परिवार का नाम रोशन कर दिखाया है। गांव के युवको के लिए प्ररेणा स्त्रोत है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here