Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 25, 2026

बड़नगर पुलिस थाना क्षेत्र में 40 फुट ऊंचे वैन में विस्फोट कर प्रदेश में आतंक फैलाने की कोशिश


World Hindu Federation‌ मध्य प्रदेश ने किया कड़ा विरोध, सख्त कार्रवाई की मांग

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, बड़नगर/उज्जैन/इंदौर।बड़नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर और खौफनाक घटना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, मोर्हरम जुलूस के दौरान लगभग 40 फुट ऊँची वैन में विस्फोट कर पूरे मध्य प्रदेश में आतंक का माहौल बनाने की कोशिश की गई। इस घटना से आम जनता, महिलाएं, बच्चे और स्थानीय श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,


इस घटना पर World Hindu Federation मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने तीखा कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा:


"बड़नगर पुलिस थाना क्षेत्र में 40 फुट ऊंची वैन में विस्फोट जैसी घटना पूरे प्रदेश में आतंक फैलाने की साजिश है। उज्जैन-बड़नगर जैसे पवित्र क्षेत्र में आम जनता में खौफ पैदा करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो तत्व इस तरह की दहशतगर्दी कर रहे हैं, उनके खिलाफ तुरंत सबसे सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस-प्रशासन को आँखें मूंदकर नहीं बैठना चाहिए। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कानून का कड़ा शिकंजा कसना चाहिए, वरना स्थिति भयावह रूप ले सकती है।"

थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने  संजय अग्रवाल से बातचीत में वीडियो देखने के बाद आश्वासन दिया है कि सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 संजय अग्रवाल ने आगे कहा-भगवान महाकाल की पावन भूमि पर इस तरह की घटनाएं सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने और शांति भंग करने वाली हैं। धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान तो होना चाहिए, लेकिन किसी भी नाम पर आतंक फैलाने या जनता में भय पैदा करने की कोशिश को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाखों श्रद्धालु उज्जैन-बड़नगर क्षेत्र में आते हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। World Hindu Federation इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहा है।

World Hindu Federation मध्य प्रदेश की प्रमुख मांगें:

 घटना की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच कराई जाए और सभी दोषियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए।


40 फुट ऊँची वैन में विस्फोट की पूरी साजिश का खुलासा कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए।


भविष्य में ऐसे किसी भी आयोजन या गतिविधि पर सख्त रोक लगाई जाए जो आम जनता में खौफ या तनाव पैदा करे।


बड़नगर सहित पूरे उज्जैन जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जाए और किसी भी प्रकार के तुष्टिकरण की नीति को त्यागा जाए।


प्रशासन सभी समुदायों के साथ समान कानून लागू करे और शांति बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए।

संजय अग्रवाल ने आम जनता, सनातनी समाज और संगठनों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें लेकिन अन्याय, आतंक और भय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं। उन्होंने कहा सनातन धर्म की रक्षा, राष्ट्र की एकता और आम नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो भी इसकी अवहेलना करेगा, उसे जनता और कानून दोनों का सामना करना पड़ेगा। World Hindu Federation पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाएगा।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here