Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 25, 2026

पंजाबी महिला विकास समिति ने बनाया पंजाबी दिवस

नित्य संदेश, इंदौर पंजाबी महिला विकास समिति ने इंदौर के एक प्रसिद्ध होटल में बड़े उत्साह और उमंग के साथ "पंजाबी दिवस" मनाया। इस अवसर पर सदस्यों ने गिद्धा, बोलियाँ तथा पंजाबी नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

क्लब अध्यक्ष अंजू शर्मा ने बताया कि पंजाबी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने और नई पीढ़ी तक उसकी समृद्ध परंपराओं को पहुँचाने के उद्देश्य से "पंजाबी दिवस" का आयोजन किया गया। सचिव स्वीटी टुटेजा ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

प्रोजेक्ट चेयरपर्सन रूबी शीतल, दलजीत सूदन ने पूरे कार्यक्रम का पंजाबी भाषा में प्रभावशाली संचालन किया और सभी का दिल जीत लिया। संरक्षिका वीना साहनी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम के अंत में  निशी गंभीर ने आभार प्रदर्शन किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here