Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 24, 2026

संगोष्ठी बैठक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया

 रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़बुधवार को खंड विकास सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा एक संगोष्ठी बैठक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें में ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह ने कहा कि गांव-गांव जाकर पिछडा वर्ग की सही जानकारी लेकर उनके आंकड़े प्रदेश सरकार को भेजें ताकि इस आयोग को सही दिशा में कार्य करने का मौका मिले। जिसमें आरक्षण जनसंख्या शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार आदि विषय के बारे में ग्राम प्रधान ग्रामीणों से जानकारी ली। वहीं ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने गांवों में कई समस्याएं रखीं। जिसमें रामनगर में टंकी लगाने की बात कही, वहीं ग्राम तोहफापुर के प्रधान अजय सागर ने ग्राम की भौगोलिक राजनीतिक शैक्षिक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ए.डी.ओ पंचायत रामनरेश ने किया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ अरविंद कुमार चौरसिया, बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, एसपी सिंह वही मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल एसडीएम मवाना, असलम अंसारी जहां ब्लॉक प्रमुख, ब्रह्म सिंह गुर्जर ने आए हुए अतिथियों का शाल ओढ़ाकर तथा पौधा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नुरुल्लाह खान, अजय सागर, मुनेश बाबूराम, सावे सिंह कुलदीप उर्फ नीटू, मोहित गुर्जर, अरुण चौधरी, बिन्नू आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here