Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 24, 2026

प्रेस क्लब की लड़ाई को भरी हुंकार

• ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन ने धारा न्यूज मुख्य कार्यालय पर बैठक कर मेरठ प्रेस क्लब को खुलवाने का लिया संकल्प


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मंगल पांडे में अरसे से वीरान हालत में पड़े प्रेस क्लब को खुलवाने को मेरठ के पत्रकारों ने हुंकार भरी है। 

​"हुंकार भर दी है मैंने, अब पीछे नहीं हटना है! जीत की राह पर आगे बढ़ो, हर बाधा को चीरकर निकलना है!"


इसके लिए पहल करते हुए ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर की पहल पर बुधवार को ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक गंगानगर स्थित धारा न्यूज के प्रधान कार्यालय पर हुई। 


इस बैठक में बड़ी संख्या में जनपद भर से पत्रकार जुटे और तय किया गया कि अब प्रेस क्लब खुलवाने में किसी प्रकार की हिलाहवाली सहन नहीं की जाएगी। प्रशासन से दो टूक बात की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत अस्थाना ने सभी को प्रेस क्लब की लड़ाई लड़ने का संकल्प दिलाया और चेतावनी दी कि इसमेें जो भी बाधा बनेगा, उसको पत्रकार बिरादरी के सामने बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पत्रकार कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता, पत्रकार सिर्फ पत्रकार होता है। 


वहीं राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम ने कहा कि जो पत्रकार फर्जी काम करेगा, उसका संगठन कोई साथ नहीं देगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबाबू दुबे ने कहा कि इस संगठन में किसी भी फर्जी पत्रकार को सदस्यता नहीं दी जाएगी। बैठक में तमाम पत्रकारों ने जनपद के कुछ अधिकारियों के पत्रकारों के प्रति व्यवहार पर रोष व्यक्त किया और तय किया गया कि इस मामले को लेकर शीघ्र ही लखनऊ में सीएम योगी से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा। 


इस दौरान पत्रकारों के साथ होने वाली अधिकारियों के स्तर से की गई घटनाओं का भी जिक्र किया गया। सभी पत्रकार इस बात पर एक राय थे कि पत्रकारों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को पत्रकारों को सम्मान देना ही होगा। हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया कि पत्रकार स्वयं भी अपने क्रियाकलापों को लेकर सावधान रहें। 


पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा: 

बैठक में फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों की समस्याओं पर भी चर्चा की गयी। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर अनेक बातें सामने आयीं। जिलाध्यक्ष संजीव तोमर ने पत्रकारों के बीमे का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का कोई सदस्य यदि 325/ रुपए जमा करेगा तो एक साल के लिए उसका पांच लाख तक दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। सभी ने इसको लेकर सहमति जतायी। सचिव अशोक सोम ने प्रेस क्लब की लड़ाई का पुरजोर समर्थन किया और चेतावनी दी कि जो भी इसमें आड़े आएगा उससे कानूनी तरीके से निपटा जाएगा। 


संगठन के विस्तार पर बल: 

बैठक में सभी पत्रकारों ने संगठन के विस्तार पर बल दिया। बैठक की मेजबानी कर रहे जिलाध्यक्ष संजीव तोमर ने बताया कि संगठन की सदस्यता का दायरा बैठाया जाएगा। संगठन की सदस्यता का शुल्क 250/ रुपए है। कोई भी वर्किंग जनलिस्ट इसकी सदस्यता ले सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि देश भर में संगठन के करीब बीस हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे, यह संख्या में तीस हजार है। राष्ट्रीय महामंत्री हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन तीस साल पुराना पत्रकारों को सबसे बड़ा संगठन है। जो पत्रकारों के हित में काम कर रहा है। 


ये रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मुकेश गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी, प्रदेश महासचिव शाहवेज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री लियाकत मंसूरी, मोबीन सलमानी, सलमान भारती, शाहिन प्रवेज, मुमताज अली, मनोज कश्यप, अंकित शर्मा, शाहिद जानी, चौधरी यशपाल सिंह, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार दीपक अग्रवाल, हैदर मेहदी, रामकिशन रघुवंशी, अमिरूद्दीन, रजनीश विश्वकर्मा, विवेक त्यागी, गौरव अग्रवाल, प्रशांत सिंह तोमर, राशिद, अरुण बंसवाल, पंकज शर्मा, शेखर शर्मा, ललित सिंह, जितेंद्र शर्मा, सोनू वर्मा, तनिष्क चौधरी, उस्मान अली, अक्षित रस्तोगी आदि पत्रकार उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here