Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 13, 2026

अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटवाने का विरोध

नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। हाईवे स्थित अंसल कोर्ट यार्ड कॉलोनी में दबंगों द्वारा कॉलोनी की जमीन पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटवाने की कार्यवाही रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत भराला के नेतृत्व में की गई। इसी बीच अन्य कब्जे धारक ने भी मौके पर पहुंच कर कब्जा हटाने के कार्यवाही का जैसे ही विरोध करने लगे दो दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। विवाद होने की सूचना पर पल्लवपुरम थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे एन एच 58 स्थित अंसल कोर्ट यार्ड कॉलोनी के ए ब्लॉक में स्थित एक फ्लैट के स्वामी ने फ्लैट के पीछे खाली पड़ी जमीन पर रात के समय में अवैध रूप से दीवार खड़ी कर कमरा बना अपना कब्जा कर लिया। इस मुद्दे को लेकर अन्य पड़ोसी लोगों ने इसका विरोध किया। इसकी लिखित शिकायत डीएम से भी की। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। ओर जब यह मामला कॉलोनी के अध्यक्ष अजीत भराला के दरबार में पहुंचा तो उन्होंने दोनों  पक्षों को समझाकर निपटाने का काफी प्रयास किया। लेकिन जब सहमति नहीं बन पाई तो कोलोनी की महिलाओं ओर अन्य निवासियों ने एक जुट होकर अवैध रूप से किए गए अवैध कब्जे को गिरा दिया। ओर निर्णय लिया कि जिन अन्य लोगों ने कॉलोनी की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जे किए हुए है। वो भी कब्जे हटने चाहिए। इसको लेकर अन्य कब्जे धारक विरोध करने लगे। तो दोनों पक्षों में टकराव होने लगा। मामला गली गलौच ओर मारपीट में तब्दील हो गया। वही कॉलोनी के कुछ गण मान्य लोग भी दोनों पक्षों को शांत करने में जुट गए।  वही विवाद की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर बमुश्किल शांत किया। वही कॉलोनी वासियों ने निर्णय लिया कि अब सभी के अवैध कब्जे हटने चाहिए।इस पर आरडब्ल्यूए ने चेतावनी दे दी कि कब्जे धारक या तो एक सप्ताह में अपने अवैध अतिक्रमण को स्वयं हटा ले वरना विधिक कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here