नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय माधवपुरम में जंतु विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कुमकुम राजपूत का समर्थ द्वारा प्रोफेसर पद पर प्रोन्नत होने पर बधाई एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अंजू सिंह एवं प्रोफेसर सत्यपाल सिंह राणा ने पुष्प गुच्छ देकर प्रोफेसर कुमकुम का स्वागत किया एवं उन्हें आगामी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. भारती शर्मा, डॉ. गजेन्द्र सिंह, डॉ. पारुल मालिक, डॉ. गौरी एवं शिक्षणेत्तर विभाग की आयशा भी उपस्थित रही।

No comments:
Post a Comment