नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, डिलीवरी कक्ष, पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था, भर्ती मरीजों, टीकाकरण, साफ-सफाई, शौचालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
उन्होने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। एक महीने में कितनी डिलीवरी की जाती है इसके बारे में संबंधित से जानकारी प्राप्त की गई। उन्होने दवाओ की उपलब्धता और उनकी एक्सपायरी डेट की जांच की तथा निर्देश दिया कि उपलब्ध दवाओ की एक्सपायरी कम से कम अगले छह माह बाद की हो। उन्होने भर्ती मरीजो से उनका हाल जाना एवं उनके तीमारदारो से स्वास्थ्य सेवाओ के बारे मंे जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि डॉक्टर मरीज को वही दवाई लिखें, जो अस्पताल में उपलब्ध हो अन्यथा उसकी कोई अल्टरनेटिव दवा होनी चाहिए। उन्होने कहा कि मरीज यहां बेहतर उपचार और अच्छी दवा के लिए आते है, उन्हें हर हाल में अच्छी सुविधा मिलनी चाहिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओ को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा के चिकित्सक आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment