Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 18, 2026

नई सदस्यता व संगठन विस्तार पर चर्चा हुई

इकराम चौधरी

नित्य संदेश, मेरठ। भारतीय किसान यूनियन देशहित राष्ट्रीय कार्यालय पर संगठन विस्तार का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत चौधरी ने की। कार्यक्रम में नई सदस्यता व संगठन विस्तार पर चर्चा हुई।

कई महत्वपूर्ण मुद्दें जैसे कि बिजली की आपूर्ति, बिजली का अधिक बिल व किसानों को मिलने वाली खाद की परेशानी को लेकर बहुत जल्द जिले के कप्तान डीएम महोदय को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि खलीकुर रहमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलशाद चौधरी व युवा जिला अध्यक्ष अंकित जाटव व कई लोग उपस्थित रहे। 

अंकित जाटव के द्वारा अपनी कमेटी के विस्तार में जिला महासचिव नितिन डगर, जिला उपाध्यक्ष राहुल कुमार, सुभान कुरैशी व अन्य लोगों को संगठन की सदस्यता दिलवाई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here