Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 25, 2026

स्ट्रीट गुरूकुल के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। रामापुरम स्थित उर्मिला शिक्षण संस्थान में ब्रहस्पतिवार को शिक्षासेतु मिशन ने स्ट्रीट गुरूकुल के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया । 
          
स्ट्रीट गुरूकुल के आचार्य बी बी शर्मा ने बताया कि प्रो.अरूण कुमार के मार्गदर्शन में इस संस्थान से 50 से भी अधिक अभावग्रस्त छात्र छात्राओं को कम्प्यूटर, अंग्रेजी की कोचिंग व सिलाई आदि की निःशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है।ताकि साधनहीन छात्र छात्राएं अपनी कौशल वृद्धि कर सकें।इसी क्रम में शिक्षासेतु द्वारा प्रशिक्षु बच्चों को पांच पांच सौ रूपए स्टाईपंड,कैप,छाते व ड्रेस प्रदान की गई।साथ ही नवोदय विद्यालय, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना व सरकारी स्कालरशिप की जानकारी दी गई। निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में हैल्पिंग हैंड संस्था से भावना राजदेव ने सभी विद्यार्थियों के लिए मैंगो-मिल्क पार्टी का आयोजन किया।इस अवसर पर हर्षवर्धन, हिमांशु गोयल,सोनिया सिंह,रेनू गोयल व रानी मरियम आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here