नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रामापुरम स्थित उर्मिला शिक्षण संस्थान में ब्रहस्पतिवार को शिक्षासेतु मिशन ने स्ट्रीट गुरूकुल के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया । स्ट्रीट गुरूकुल के आचार्य बी बी शर्मा ने बताया कि प्रो.अरूण कुमार के मार्गदर्शन में इस संस्थान से 50 से भी अधिक अभावग्रस्त छात्र छात्राओं को कम्प्यूटर, अंग्रेजी की कोचिंग व सिलाई आदि की निःशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है।ताकि साधनहीन छात्र छात्राएं अपनी कौशल वृद्धि कर सकें।इसी क्रम में शिक्षासेतु द्वारा प्रशिक्षु बच्चों को पांच पांच सौ रूपए स्टाईपंड,कैप,छाते व ड्रेस प्रदान की गई।साथ ही नवोदय विद्यालय, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना व सरकारी स्कालरशिप की जानकारी दी गई। निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में हैल्पिंग हैंड संस्था से भावना राजदेव ने सभी विद्यार्थियों के लिए मैंगो-मिल्क पार्टी का आयोजन किया।इस अवसर पर हर्षवर्धन, हिमांशु गोयल,सोनिया सिंह,रेनू गोयल व रानी मरियम आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment