Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 21, 2026

टैगोर पार्क में क्लब-60 के मिशन हंड्रेड योगी का शुभारंभ


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विश्व योग दिवस पर राज्य मंत्री डा.सोमेंद्र तोमर ने रविवार को शास्त्री नगर के टैगोर पार्क में क्लब-60 के मिशन हंड्रेड योगी का शुभारंभ किया।

क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि इस मिशन में क्लब-60 के सभी 100 में से प्रत्येक योग साधक 100 नए स्त्री,पुरूष व बच्चों को नित्य योग करने के लिए प्रेरित करेगा।ताकि अगले योग दिवस तक अधिकाधिक लोग स्वस्थ तन व शांत मन से राष्ट्र को मजबूत कर सकें। योग-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए अमर पाल सिंह,डा. संजय माथुर,मुकेश कुमार,अनुपमा वर्मा, अरूणा माथुर,गार्गी एवं अंकित श्रीवास्तव,अंजू व साधना रस्तोगी सहित 15 बाल योगियों को प्रशस्ति पत्र तथा पदक देकर राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने सम्मानित किया। उन्होने सभी को किसी का अहित न करने व किसी का दिल न दुखाने का संकल्प कराया। ताकि स्वस्थ समाज के निर्माण की गति तेज हो सके। इस अवसर पर ललित मोरल, सतपाल सिंह, नवीन चंद्र अग्रवाल, बी. बी. शर्मा, निर्वाचन रस्तोगी, हर्ष ग्रोवर, शशि तोमर, मोनिका, सीमा, प्रिया व प्रभा आदि योग साधक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here