Breaking

Your Ads Here

Monday, October 5, 2026

भव्य कवि सम्मेलन में डॉ. सुदेश यादव 'ज़ख्मी' सहित सात साहित्यकार 'विद्या वाचस्पति' से सम्मानित


नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद एवं काशी हिन्दी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में 4 अक्टूबर को दिल्ली में भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के प्रथम चरण में कवि सम्मेलन हुआ, जबकि द्वितीय चरण में साहित्य एवं कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सात साहित्यकारों को 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. सुदेश यादव 'ज़ख्मी' (मेरठ), सुरेन्द्र कुमार श्रौत्री (गाजियाबाद), अवधेश कुमार कनोजिया (दिल्ली), प्रमोद टांक 'मायूस' (शामली), बृजेश गर्ग (दिल्ली), रितु सिंह (गाजियाबाद) तथा सुनील शर्मा (शामली) शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. जयसिंह आर्य ने की। प्रमुख संयोजक कवि इन्द्रजीत तिवारी 'निर्भीक' तथा संयोजक डॉ. राजेन्द्र तिवारी 'स्वदेश' रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here