Breaking

Your Ads Here

Friday, June 19, 2026

60वें स्थापना दिवस से हुआ शिवसेना के सदस्यता अभियान का श्रीगणेश


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ, छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे इकाई द्वारा शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर कार्यालय की छत पर संगठन का झंडा फहराया गया, तत्पश्चात शिवसेना सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुऐ जिला प्रमुख संदीप गर्ग ने ग्राम पेपला निवासी पूनम शर्मा को जिले का प्रथम सदस्य बनाया तथा महानगर प्रमुख मोहित त्यागी ने बुढ़ाना गेट निवासी संदीप जैन को महानगर में प्रथम सदस्य बनाया। 

प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने संगठन की साल भर की समीक्षा करते हुऐ जिला व महानगर इकाई को सदस्यता अभियान के शुभारम्भ की बधाई देते हुए दोनों इकाईयों को 50 -50 हजार नये शिव सैनिक बनाने का लक्ष्य दिया। साथ ही राम जन्मभूमि पर बने मंदिर में दान की चोरी के शीध्र खुलासे हेतु सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा प्रभू से प्रार्थना की कि दान चोरी के आरोपी को कठोर से कठोर दंड मिलें । इस अवसर पर अवनीश आर्य, प्रदीप सक्सेना, सनी प्रधान, मुकेश शर्मा, यासीन खान, सोनिया उत्तम ,राम सिंह यादव, डा विनित जैन,पंकज गुप्ता, सहेन्द्र तोमर, सतवीर कश्यप, संदीप जैन, आर. पी. सिंह, जसवीर सिंह, आकाश कन्नौजिया, अशोक चतुर्वेदी, अजय गोयल, अमित कन्नौजिया, अभिषेक प्रजापति, सुनील दत्त सैनी, अहसान कुरेशी, अफजाल, मानसी कैन, सुर्या प्रताप, साकिब, अकरम सोम, , मुजाहिद, शौकत, एन पी गौतम, अमरनाथ, बोस सिद्धार्थ, रजनीश सेठी, योगेश कुमार, नूर मलिक, प्रदीप कुमार राजा, शाहिद, नासिर, आजम प्रधान, प्रिंस कोरी, आर्यन कोरी, खुशहाल चौधरी, अदनान, इम्तियाज, सुरेन्द्र पाल, अशरफ आदि शिव सैनिक शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here