क्लासिक लेजेंड्स के
को-फाउंडर श्री
अनुपम थरेजा ने
कहा, "स्क्रैम्बलर में
मोटरसाइकिलिंग की
एसयूवी बनने की
क्षमता है, जो
मोटरसाइकिलों से राइडर्स की उम्मीदों को हमेशा
के लिए बदल
देगी। हमें उम्मीद
है कि आत्मविश्वास से भरी
सिटी-राइडिंग और
उससे आगे के
लिए बनीं और
येज़्दी व बीएसए
के सिग्नेचर डिज़ाइन वाली ये
मशीनें नोएडा के
लोगों को वीकेंड
पर सड़कों से
परे नए रास्तों को तलाशने
के लिए प्रेरित करेंगी। "येज़्दी स्क्रैम्बलर अपने
लुक और परफॉर्मेंस में एक
कसी हुई और
बेचैन आंधी की
तरह है, जबकि
बीएसए स्क्रैम्बलर अपनी
उस ब्रिटिश विरासत
को दर्शाती है
जिसने मूल रूप
से दुनिया भर
में इस फॉर्मेट को प्रेरित किया था।""
भारत की सबसे हल्की
350सीसी स्क्रैम्बलर, फुर्तीली
येज़्दी स्क्रैम्बलर को
शहरी आवागमन और वीकेंड
के सफर दोनों के
लिए इंजीनियर किया गया
है। नया लिक्विड-कूर्ल्ड
'कटार' इंजन इस मोटरसाइकिल
का कार्यात्मक और
संरचनात्मक कोर है। बेहतरीन
टॉर्क-टू-वेट रेशो और रिस्पॉन्सिव
परफॉर्मेंस के साथ, इसकी
शुरुआती कीमत 1,99,950 रुपये रखी गई है।
बीएसए स्क्रैम्बलर 650, जो
इस सेगमेंट में भारत
के एकमात्र 650सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन
द्वारा संचालित है, प्रामाणिक
ब्रिटिश स्क्रैम्बलर स्टाइलिंग
को मजबूत लो और
मिड-रेंज टॉर्क डिलीवरी
के साथ जोड़ती है।
इसका अनूठा डिज़ाइन गोल्ड
स्टार कैटालिना, ए10
स्पिटफायर, और ए65 फायरबर्ड
जैसे ऐतिहासिक आइकन से
लिया गया है, जो
बीएसए की दुनिया भर
में प्रसिद्ध स्क्रैम्बलर हैं।
यह मोटरसाइकिल 3,24,950 रुपये
की शुरुआती कीमत पर
उपलब्ध है।
आज के लॉन्च स्क्रैम्बलर
के प्रति येज़्दी और
बीएसए की प्रतिबद्धता को
आगे बढ़ाते हैं, जिसमें
इस फॉर्मेट की मूल
मांगों के अनुसार बनाई
गई दो नई मोटरसाइकिलें
शामिल हैं: हल्की, टॉर्क-आधारित
और रिस्पॉन्सिव।
ग्राहक अब नई स्क्रैम्बलर
मोटरसाइकिलों के साथ-साथ
येज़्दी और बीएसए मोटरसाइकिलों
की पूरी रेंज का
अनुभव करने के लिए
नोएडा में अपने नजदीकी
डीलरशिप पर जा सकते
हैं।
सभी डीलरशिप एक ही छत के नीचे बिक्री, सर्विस और आफ्टरसेल्स सपोर्ट प्रदान करते हैं, और कंपनी के कस्टमर एश्योरेंस प्रोग्राम द्वारा समर्थित हैं, जिसे विश्वसनीयता और मानसिक शांति के साथ दीर्घकालिक ओनरशिप का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

No comments:
Post a Comment