Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 21, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के फिट इंडिया के संकल्प को लेकर भाजपा द्वारा 35 मंडलों में हुए योग कार्यक्रम


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा महामंत्री सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले और अभियान नगर संयोजक हरप्रीतसिंह बक्शी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा सभी 35 मंडलों में योग के कार्यक्रम हुए। संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने गोपुर चौराहे पर, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अटल बिहारी वाजपेयी मंडल के मंगल मूर्ति नगर उद्यान में, उसके पश्चात विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक संजय शुक्ला के साथ एयरपोर्ट पर, विधायक महेंद्र हार्डिया ने शिवाजी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया। 


नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने  कहा कि 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसे 177 देशों का समर्थन मिला। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और कूटनीतिक प्रयासों के कारण 21 जून को विश्व स्तर पर योग दिवस के रूप में मान्यता मिली, जिससे योग एक भारतीय परंपरा से निकलकर वैश्विक जन-आंदोलन बन गया है। भाजपा भी मोदी जी के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत योग दिवस को मंडल स्तर पर मनाती है।  


35 मंडलों में हुए योग कार्यक्रम

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजानिक जीवन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में योग के कार्यक्रम होंगे, साथ ही इंदौर में भाजपा इंदौर नगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 35 मंडलों में योगाभ्यास कार्यक्रम हुए। 

श्री मिश्रा ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद मंडल- सिरपुर योग केंद्र, सुभाषचंद्र बोस मंडल- आरएपीटीसी ग्राउंड बगीचा पल्हर नगर पुलिस लाइन वीआईपी रोड, सम्राट अशोक मंडल- साधना नगर मैदान, लक्ष्मीबाई मंडल - वृंदावन कॉलोनी बगीचा, गुरु टेकचंद मंडल- महाराणा प्रताप खेल परिसर, लवकुश मंडल- स्कीम नंबर 51 स्थित गार्डन में, संत मौनीबाबा मंडल- बाणगंगा ब्रिज, संत बालीनाथ मंडल- मोती बाबा मंदिर, डॉ भीमराव अम्बेडकर मंडल- अटल खेल परिसर, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल- परशुराम गार्डन बापट चौराहा, संत रविदास मंडल- श्री जैन मंदिर, राजमाता जीजा बाई मंडल- केशव कनक गार्डन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल- जंगली दास महाराज आश्रम, रामायण मंडल- मेघदूत गार्डन, अटल बिहारी वाजपेयी मंडल- अग्रसेन चौराहा, देवी अहिल्या मंडल- मल्हार आश्रम मैदान रामबाग, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल- विक्टोरिया लाइब्रेरी बॉम्बे बेकरी के सामने पीसी सेठी हॉस्पिटल, राजेंद्र धारकर मंडल - श्री अटल बिहारी वाजपेयी उद्यान हरसिद्धि, हेमू कालानी मंडल- हरुमल रिझवानी गार्डन खातीवाला टैंक, शहीद भगत सिंह मंडल- बटुकेश्वर दत्त उद्यान राजमोहल्ला, महाराणा प्रताप मंडल- द्रविड़ नगर शिवमंदिर, लक्ष्मणसिंह गौड मंडल- न्यू द्वारकापूरी बगीचा, छत्रसाल मंडल- गोयल बिहार कॉलोनी, संत कबीरदास मंडल- अहिल्या गार्डन एलआईजी कॉलोनी, सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडल- नमो उद्यान वैभव नगर, शिवाजी मंडल- प्रकाश हॉकी क्लब के पीछे, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मंडल- सादी तालाब परिसर खजराना, वीर सावरकर मंडल- टेलीफोन नगर कम्यूनिटी हॉल, ज्योतिबा फ़ूले मंडल- विन्ध्याचल स्कूल, विराट नगर, गुरु गोविंद सिंह मंडल- ज़मना बाई धर्मशाला, चंद्रगुप्त मौर्य मंडल- बरसाना गार्डन बिचौली मर्दाना, निर्भय सिंह पटेल मंडल- नवनीत गार्डन विज्ञान नगर, छत्रपति संभाजी मंडल- गोपुर चौराहा, निपानिया मंडल- सरकारी स्कूल लसुडिया मोरी, सरदार पटेल मंडल- व्यंकटेश विहार कॉलोनी के योग केंद्र हनुमान मंदिर छोटा बांगदडा में कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। 



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here