नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ: अपना दल (एस) की एक चौपाल बैठक बेगम बाग खटीक मोहल्ला मेरठ में हुई जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ मंडल सुधीर पंवार एडवोकेट, जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गुलबीर प्रधान, क्षेत्रीय महासचिव बलीचंद पाल, जिला अध्यक्ष आईटी सेल शिव कुमार खटीक की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजक अर्जुन सोनकर निवासी खटीक मोहल्ला को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई, मंच का संचालन रविंद्र ध्यानी द्वारा किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार एडवोकेट द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी व पार्टी की विचारधारा एवं कार्यशैली से समाज के लोगों को विस्तार पूर्वक अवगत कराया तथा 2 जुलाई को पार्टी संस्थापक डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी की जयंती में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लखनऊ जाने तथा घर घर झण्डा अभियान चलायें जाने का आवाह्न किया। कार्यक्रम में सोहनलाल सोनकर, मनोहर लाल सोनकर, बबलू गिल, अरुण सोनकर, मनोज सोनकर, श्रीमती पदमा सोनकर, हिमांशु सोनकर, उर्मिला सोनकर आदि काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment