Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 21, 2026

हथकरघा बुनकरों की बिजली का बोझ उठाएगा विभाग, 29 जून को लावड़ में लगेगा कैंप

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बुनकरों को विद्युत दर में छूट की प्रतिपूर्ति करने के लिए  हथकरधा एवं वस्त्रोद्योग विभाग ने आवेदन तलब किए है।योजना को सार्थक करने हेतु विभाग द्वारा बुनकर बाहुल्य क्षेत्र में शिविर लगाए जाएंगे।


कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड स्थित परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त कार्यालय पर तैनात उत्पादन अधीक्षक नीरज कुमार सिन्धु ने जनकारी देते हुए बताया कि हथकरघा बुनकरों को विद्युत दर में छूट की प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत मेरठ परिक्षेत्र में सम्मिलित मेरठ, बागपत, हापुड, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर मुजफ्फरनगर, शामली एवं सहारनपुर के पात्र हथकरघा बुनकरों से ऑनलाइन आवेदन-पत्र आंमत्रित किये गये है, ताकि समस्त पात्र हथकरघा बुनकरों को लाभान्वित कराया जा सके।


हथकरघा बुनकर के दो केवी तक के घरेलू विद्युत संयोजन के सापेक्ष  3936 रूपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह धनराशि 2 अर्द्धवार्षिक किस्तो में मिलेगी। योजना के लाभ हेतु बुनकरों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।उन्होंने यह भी बताया कि योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बुनकर बाहुल्य क्षेत्र लावड में आगामी 29 जून व 9 जुलाई  को कैम्प प्रस्तावित है।उत्पादन अधीक्षक नीरज कुमार सिन्धु ने बताया कि अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 9358485366 जारी किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here