नित्य संदेश
योग के मूलाधार योगेश्वर
योग का जोड़ तीन, 21 को योग तीन
ऋतुएं होती छह, इन सब का योग बारह
मासों का योग भी बारह,
बारह की विपरीतात्मक संख्या 21 होता
जेठ माह की 21 तिथि को वर्ष का
सबसे लंबा दिवस साथ ही साथ मनाते,
योग दिवस…योग दिवस…योग दिवस!
गर्मी की तपन से झुलसती धरती
इंद्र राजा से प्रार्थना करती
याचना मेघों से करती, कामना बारिश से करती।
"ॐ" का मूलाधार योग
योग से खुलती भीतर की अंतडिया,
रोग भगाते दूर, तन-मन होता स्वस्थ
बिन दमडी के एक सफल उपचार
ऐसा योग महान...ऐसा योग महान।
रोगी-भोगी भी योगी बन जाते
योगी-भोगी-योगी सब मिलकर,
प्रातः नित्य करते योगाभ्यास,
करते योगाभ्यास...करते योगाभ्यास।
राधा शर्मा,
हरियाणा


No comments:
Post a Comment