नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रेट्रो लंच रेस्टोरेन्ट (बेगम बाग, मेरठ) में टीवी कलाकार जूनियर सनी देओल ने अपने गुरू सनी देओल की आने वाली फिल्म बटवारा 1947 का पोस्टर लान्च किया।
जूनियर सनी देओल ने बताया कि आगामी आनी वाली फिल्म 14 अगस्त 2026 को पूरे भारत में आमिर खान होम प्रोडक्शन बैनर तले बनने वाली फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज होगी। फिल्म के निदेशक जिन्होंने सनी देओल की सुपर हिट फिल्म घातक, घायल, दामिनी बनायी थी, एक बार फिर फिल्म निदेशक राजकुमार संतोषी सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 लेकर आ रहे है। जिसमें सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीटी जिन्टा, करन देओल व अन्य कलाकार भी मौजूद रहेगें। जूनियर सनी देओल इस फिल्म का पूरे भारत वर्ष में प्रमोशन करेंगे। प्रेस कॉफ्रेंस में शलभ गुप्ता, अनुराग गुप्ता, कृति गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment