Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 7, 2026

परवेज अली खजूरी को किया जाएगा सम्मानित

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। परवेज अली खजूरी को दिव्यांग जनों की सेवा के लिए इंटर नेशनल हाई फाई‌ ग्लोबल अवार्ड कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ दिल्ली में 17 मई को सम्मानित किया जाएगा।

परीक्षितगढ़ निवासी वरिष्ठ समाजसेवी दिव्यांगजनों के मसीहा पिछले 12 वर्षों से दिव्यांगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए काम कर रहे परवेज अली खजूरी को उनके सामाजिक कार्य को देखते हुए हाई-फाई ग्लोबल 2026 अवार्ड सेक्शन 4 की जानिब से नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री डा राज भूषण चौधरी केन्द्रीय राज्यमंत्री जल शक्ति विभाग भारत सरकार सम्मानित करेंगे यह जानकारी परवेज अली खजूरी ने मीडिया को दी परवेज अली को अवार्ड की खबर सुनकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here