Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 9, 2026

शताक्षी इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया

रवि गौतम

नित्य संदेशपरीक्षितगढ़। शनिवार को शताक्षी इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया और इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा मां को समर्पित गीतों पर नृत्य किया गया व राहूषी, परि ,अवशि, माही, पूवी॔ द्वारा नाटक के माध्यम से मां के कार्य व समर्पण को बताया गया। 


विद्यालय के चेयरमैन मोनू तोमर व संजीव त्यागी जी द्वारा बच्चों को बताया गया कि माता पिता का हमारे जीवन मेंमहत्वपूर्ण योगदान है माता पिता के बिना हमारा जीवन व्यर्थ है। प्रधानाचार्य द्वारा सभी बच्चों को सदैव माँ का सम्मान करने के लिए कहा गया। विशेष योगदान चेतना सिंह, रेणु धामा साक्षी का रहा । इस मौके पर शिखा शर्मा, विजय धामा,आरती, तनु, विभा , कृषिॅका, , रेखा सैनी, रीना, आशा, रिया, शरनिमा, लविश आदि रहे व बच्चे सृष्टि, वाणी, अवनी ,पाखी, शीनू, अविश् , अक्ष, लक्ष् , ऋतुराज, भूमि, सात्विक, रूही, लव, देव , इशिका, अयांश, ध्रुव, परिणीती आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here