Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 9, 2026

डी. एम. पब्लिक स्कूल परीक्षितगढ में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

रवि गौतम

नित्य संदेशपरीक्षितगढ़। डी. एम. पब्लिक स्कूल परीक्षितगढ में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कक्षा 12 की छात्रा कनिका धामा ने अपने विचारों के द्वारा माँ को अपने सुन्दर भाव प्रस्तुत किये। कक्षा 5 की छात्राओं ने जिसमें वार्निंका गोदारा, जसमीत, सौम्या,अदीबा, सृष्टि, आराध्या, प्रेरणा, श्रेया, साक्षी, काव्या, अरणवी प्रमुख थे। कक्षा 7 की छात्रा अदीबा ने एक गीत प्रस्तुत किया तथा नमरा सैफी ने एक कविता प्रस्तुत की। कक्षा 7 की विशु, फ़रिहा, आरवी व इशिका ने एक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने अनेक कार्ड व पोस्टर बनाकर अपने भाव माता पिता को समर्पित किए। इस अवसर पर डायरेक्टर मैडम श्रीमती भागेश्वरी ने सभी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। सभी महिला अध्यापिकाओं को भी विद्यालय द्वारा सम्मान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सरिता गोदारा, कुमकुम तिवारी, इंदु गुप्ता, दीपा त्यागी, अल्का शर्मा, रूपा चौधरी, नीति त्यागी सहित समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here