गुलाम नबी
नित्य संदेश, किठौर। शुक्रवार को क्षेत्र में गंगा खादर के गांव बिचपुरी में स्थित एक डेयरी आग लग गई। जिसमें दर्जनों पशु झुलस गए, कई भैंसों की मौत हो गई, आसपास के लोगों ने मुश्किल से झुलसते पशुओं को आग से निकाला।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जड़ौदा निवासी बाबू खान की गंगा खादर के गांव बिचपुरी में फार्म पर गाय भैंसों की डेयरी बनाई हुई है। जिसमें कई दर्जन गाय भैंस रखी हुई हैं, बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब ग्यारह बजे अचानक डेयरी में पशुओं के छांव के लिए लगाए छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। पशुओं के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों मदद के लिए दौड़े और आग से झुलसते पशुओं को मुश्किल से जान जोखिम में डालकर बाहर निकलवाया। जिसमें करीब दो दर्जनों गाय भैंस झुलस गई और पांच भैंस और एक गाय की जलकर मौत भी हो गई।
इसकी जानकारी पुलिस और फायर विभाग को भी दी गई थी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड और किठौर पुलिस पहुंची उससे पहले ही ग्रामीणों ने घायल पशुओं को निकाल लिया था। इस बाबत डेयरी स्वामी बाबू प्रधान ने बताया कि डेयरी के पास जंगल में सुखी घासफूस में आग लगी थी। उसी से तेज हवा के जरिए जलता हुआ पतंगा डेयरी में आ गिरा और आग लग गई। डेयरी स्वामी ने प्रशासन से खादर क्षेत्र में फायर ब्रिगेड गाड़ी तैनात करने का आग्रह किया है तथा डेयरी में हुए आग से हुए नुकसान के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

No comments:
Post a Comment