Breaking

Your Ads Here

Monday, May 11, 2026

धरने पर बैठी महिलाएं पहुंचीं इस्कॉन मंदिर, मांगा सहयोग

तरुण आहुजा 
नित्य संदेश, मेरठ। शास्त्री नगर में अपने घरों और दुकानों को बचाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं ने रविवार को इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया और सहयोग की अपील की। 

महिलाओं ने मंदिर परिसर में “हरे रामा हरे कृष्णा” का गुणगान करते हुए अपनी पीड़ा भी रखी। महिलाओं का कहना था कि वह लंबे समय से अपने परिवार और आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। इसी के चलते उन्होंने सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से भी समर्थन मांगना शुरू कर दिया है।

मंदिर पहुंचे महिलाओं के समूह ने कहा कि उनका आंदोलन किसी विवाद के लिए नहीं बल्कि अपने घरों और परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए है। महिलाओं ने भगवान से न्याय और अपने परिवारों की सुरक्षा की प्रार्थना भी की। धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here