Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 31, 2026

बच्चों के विवाद में किया हमला, दो घायल एक की हालत गंभीर

गुलाम मोहम्मद

नित्य संदेश, किठौरकस्बे में रास्ते में खेल रहे बच्चों में मामूली विवाद के बाद एक पक्ष ने जमकर मारपीट कर जानलेवा हमला किया और पथराव किया गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है। घटना के संबंध में आधा दर्जन लोगों के नामजद तहरीर दी है।


कस्बे के मोहल्ला बडवालियान निवासी आस मोहम्मद पुत्र अब्बास ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे  घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे उनमें किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पड़ोस के ही महबूब, इंतजार, आकिल, शानू, सलीम पुत्रगण बाबू, नूर मोहम्मद पुत्र  अख्तर, समीर पुत्र नूर मोहम्मद शाहरुख पुत्र महबूब लाठी डंडे तमंचे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और मकान में घुस आए उक्त लोगों ने जमकर मारपीट की और पथराव किया। घर पर मौजूद जावेद पुत्र इश्तियाक और रिफाकत पुत्र कलवा के साथ बुरी तरह मारपीट की। जिसमें जावेद गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। 


पीड़ित का कहना है कि बेहोशी हालत में पड़े हुए जावेद के सीने से  तमंचा सटाकर आकिल और नूर मोहम्मद ने जान से मारने की नीयत गोली चलाई परन्तु गोली मिस हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उक्त आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद घायलों को लेकर थाना पहुंचे पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए मेरठ भेज दिया। जिसने एक घायल जावेद की गंभीर हालत देखते हुए निजी अस्पताल को रेफर किया गया। पीड़ित ने बताया कि उक्त आरोपियों में कई पर हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर हैं जिसने जान का खतरा बना हुआ है। उधर गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत में संविदा पर सफाई कर्मचारी है। घटना को लेकर सफाई कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया है।


इस मामले में इंस्पेक्टर किठौर सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है घायल को उपचार के लिए भेज दिया है, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here