Sunday, May 10, 2026

फूल माला पहनाकर उपनिरीक्षक को दी विदाई


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। बहसूमा थाना पर तैनात उपनिरीक्षक सोनू चौधरी का स्थानांतरण होने पर रविवार को पुलिसकर्मियों ने फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। 

इस अवसर पर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने कहा कि थाना पर तैनात उपनिरीक्षक सोनू चौधरी ने अच्छा कार्य करते हुए सेवा की है।उनका बुलंदशहर स्थानांतरण हो गया।ऐसे जांबाज उपनिरीक्षक की जरूरत पुलिस डिपार्टमेंट को है जो अपनी नौकरी की गरीमा को देखते हुए मेहनत करता है।और समाज में पहली कुरीतियों को दूर करता है। उन्होंने बहसूमा थाना पर सेवा देकर पुलिसकर्मी एवं क्षेत्रवासियों में अपनी छवि बनाई है।सभी पुलिसकर्मियों ने उपनिरीक्षक सोनू चौधरी को फूल मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी।

इस मौके पर थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह, रामराज चौकी इंचार्ज आशीष कुमार, उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह, उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक सुभम त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, महिला उपनिरीक्षक कोमल चौधरी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment