अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। रामराज क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज ने पंडित सतेंद्र शर्मा के आवास पर ब्राह्मण सभा का आयोजन किया। सभा का आयोजन भगवान परशुराम जी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया अध्यक्षता पंडित नरेश शर्मा ने की संचालन संदीप शर्मा ने किया।
क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चन्द शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज संगठित होकर ही अपने समाज की आवाज हर राजनैतिक और सामाजिक मंच पर उठा सकता है और तभी ब्राह्मण समाज आने वाले पंचायत चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा ब्राह्मण समाज सदैव सर्व धर्म और सर्व जातियों को एक साथ लेकर आने वाले चुनावों में अहम भूमिका निभाएगा डॉ हनुमान प्रसाद मिश्रा ने ब्राह्मण समाज अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे और युवा पीढ़ी शिक्षित बने और पंडित सतेंद्र शर्मा ने मातृ दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मां का कर्ज हम कभी नहीं उतार सकते हमे अपने माता पिता की सेवा करनी चाहिए यही हमारा मूल धर्म है पंडित वैष्णो दयाल शर्मा ने समाज में दहेज प्रथा बन्द हो और युवा पीढ़ी शिक्षा पर ध्यान दें
सभा में सैकड़ों ब्राह्मण उपस्थित रहे। जिनमें संरक्षक पंडित रामफल फौजी, जोगिंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अजय कुमार शर्मा, विपुल राम शर्मा, पुनीत कुमार शर्मा प्रदीप शर्मा, सुमित शर्मा, बिट्टू शर्मा, सचिन शर्मा दीपक शर्मा, रितिक शर्मा, हर्ष शर्मा, नरेश शर्मा, आदित्य शर्मा आदि ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment