Sunday, May 10, 2026

वसी हत्याकांड को लेकर 13 मई को भाकियू तोमर करेगा एसएसपी कार्यालय का घेराव:-चौधरी संजीव तोमर

सभा में भारी संख्या में कार्यकर्ता के पहुंचने का किया आह्वान

अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। भाकियू तोमर कि एक सभा गांव मोड़खुर्द में भाकियू तोमर मेरठ के जिलाध्यक्ष इन्तेजार देशवाल के आवास पर हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर, राष्ट्रीय सलाहकार इन्द्रजीत सांगवान का ढोल नगाड़ों एवं फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। 

पंचायत में आये किसानों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायत वसी अहमद को न्याय दिलाने के लिए बुलाई गयी। चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि 25 अप्रैल को संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वसी अहमद जो लोईयां गांव थाना दौराला के रहने वाले थे। उनकी उनके एक गांव के गैंगस्टर आमिर ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर वसी अहमद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस अभी तक दो अपराधियों शैजान और अदनान को पकड़ नही पायी। जिसके चलते आसपास के क्षेत्र में भाकियू तोमर में भारी रोष है। 

चौधरी संजीव तोमर कहा कि हमारी मांग है पांचों पर गैगगिस्टर की कार्यवाही की जाये। हत्यारोपी अदनान तथा शैजान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये, तथा लापरवाह दरोगा को निलंबित किया जाये। उन्होंने कहा कि दरोगा को वसी अहमद ने पुलिस प्रशासन को पहले ही सूचना दे दी थी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण हत्यारोपियों आमिर के हौसले बुलंद होने पर अपने साथियों के साथ हत्या कर दी थी। राष्ट्रीय सलाहकार कार इन्द्रजीत सांगवान ने मेरठ पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वसीम अहमद को गोली लगने के बाद अस्पताल में 6 घंटे तक जीवित था। लेकिन किसी मजिस्ट्रेट या पुलिसकर्मी ने वसी के बयान नहीं लिये गये जो बहुत गंभीर और दुख की बात है। 

चौधरी संजीव तोमर ने पंचायत में यहा तक कह दिया की जब प्रदेश मुख्यमंत्री दावे के साथ कहते हैं अगर एक चौराहे पर कोई अपराधी अपराध करता है तो उसे अगले चौराहे पर यमराज मिलते हैं। लेकिन यहा पर ऐसा नहीं हुआ और अपराधी बैखोफ होकर घूम रहे है। उनकी मांग कि इन अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए और सलाखों के पीछे पुलिस भेजने का काम करें। उन्होंने कहा कि यदि 12 में तक हत्यारोंपितो की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आगामी 13 मई को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। 

इस मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार इन्द्रजीत सांगवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर निखिल चौधरी, जिलाध्यक्ष इन्तजार देशवाल, युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुनसफ, मंडल उपाध्यक्ष साजिद अल्वी, अली अब्बास, अजय त्यागी, हीरा बालियान, शिराजू, मेहरबान, शाहजेब रिजवी, दिनेश शर्मा, अरूण कश्यप, राजन, अमित चौधरी, जिला महासचिव जिला प्रवक्ता जमीर चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष अमरपाल सिंह, कृष्ण कुमार, मोनू बंढला, इरफान चौधरी, सुलेमान, मौसम चौधरी, साहिल चौधरी, फैयाज तोमर, साजिद, विनय मालिक, शमशाद मलिक, लक्ष्मीचंद, अनिल, डॉक्टर मुकेश चौधरी, कमल चौधरी, शैलेन्द्र चौधरी, रणबीर सिंह, सोनू चौधरी, दिलशाद, नसीब अली, तामीर चौधरी, नईम चौधरी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment