Friday, May 15, 2026

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस पहुंची फाइनल में


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस की टीम ने मैच जीतकर जूनियर वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी लायंस की टीम 19.4 ओवर में 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से वैभव ने 49, रितिक ने 39, उमंग ने 35, अभिजीत ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में उत्तम ने 4, अभय ने दो, वैभव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी टाइटंस की टीम 190 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। 11 रन से जीटीबी लायंस ने मैच जीता। टाइटंस की ओर से अजहर ने 47, कृष्णा ने 39, विपुल ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में हसन ने 4 ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट लिए। सागर ने भी 4 बल्लेबाजों को आउट किया। हसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को जूनियर वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment