Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 14, 2026

जीटीबी टाइटंस ने तीन विकेट से ऋषभ को हराया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच जीटीबी टाइटंस और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटंस के बीच हुआ। इसमें जीटीबी टाइटंस की टीम ने 3 विकेट से मैच जीता।


ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। इसमें देव शर्मा ने 48, शिव ने 42, केशव ने 38, भाविक ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कृष्णा ने 4, अभय ने 2, वैभव ने 2, उत्तम ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी टाइटंस की टीम ने 17.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए और तीन विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से दक्ष ने 45, उत्तम ने 42, मन्नू ने 40,आरव ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में शिव, केशव ने दो-दो विकेट लिए। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को जूनियर वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here