Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 7, 2026

पुरानी रंजिश में गाली गलौच, विरोध करने पर मारपीट

 


नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा : थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव में पड़ोसी युवक ने पुरानी रंजिश काे लेकर घर में घुसकर गाली गलौज करने लगा। जब उसकी मां ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपित ने मारपीट कर दी। मारपीट में मां बेटा घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर आस पड़ोस के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने नामजद तहरीर दी। 


डालमपुर गांव निवासी गौरव शर्मा पुत्र दयाल शर्मा ने बताया कि उसका पड़ोसी अमरीश पुत्र रामेश्वर उनसे रंजिश रखता है। बुधवार को आरोपित घर में घुसकर गाली गलौज करने लगा। जब उसकी मां के साथ पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपित ने मारपीट करनी शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर लोगों के आने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। समाचार लिखे जाने तक आरोपित फरार है। थानाध्यक्ष पूजा पंवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here