Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 2, 2026

जी आर टी पब्लिक स्कूल में कर्मियों का किया सम्मान

नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा। जीआरटी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में श्रमिक दिवस पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को श्रमिकों के सम्मान एवं उनके योगदान के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिससे बच्चों में श्रम के प्रति सम्मान एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। श्रमिकों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता भी विद्यालय में प्रस्तुत की गई। 

विद्यालय के अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह , प्रधानाचार्या डॉ प्रतिभा सिंह व प्रबंधक तुषार चौधरी ने कर्मचारियों को दैनिक उपयोग की सुंदर वस्तुएं उपहार में भेंट दी, साथ ही विद्यार्थियों ने समस्त श्रमिकों के लिए धन्यवाद पत्र देकर उनका मार्गदर्शन किया। समस्त विद्यालय के स्टाफ ने सभी कर्मियों को श्रम दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन श्रमिकों को जलपान कराकर किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here