नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। एनएसयूआई द्वारा NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के विरोध में एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।
एनएसयूआई पदाधिकारियों ने मांग की है कि परीक्षा प्रक्रिया की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों एवं शिक्षा माफियाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने यह भी मांग रखी कि छात्रों को पारदर्शी प्रक्रिया एवं मेरिट के आधार पर न्याय दिलाया जाए।
ज्ञापन में परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा छात्रों के मानसिक एवं शैक्षणिक नुकसान की भरपाई हेतु सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
इस अवसर पर एनएसयूआई इंदौर के जिला अध्यक्ष रजत सिंह पटेल सहित कई छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभम सिंह दरबार, सनी ठाकुर, अंकित सरोनिया, संदीप पटौदे, पलाश मिश्रा, कपिल, सोलंकी, शशांक त्रिपाठी, नवीन पंवार, शुभम् ठाकुर, देव चौहान, हिमांशु मलोरिया, कुणाल सुनहरे, रुद्र सिंह, मोहित चौहान एवं अन्य साथी मौजूद थे।



No comments:
Post a Comment