Breaking

Your Ads Here

Friday, May 15, 2026

पानी के संकट के विरोध में हजारों लोग सड़क पर उतरे : नगर निगम के सभी 22 झोनल कार्यालय का घेराव कर मटके फोड़े


निगम के पास लोगों की आवश्यकता की पूर्ति के लिए पानी देने की व्यवस्था नहीं


निगम मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष और अपर आयुक्त में हुई तीखी बहस


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। पीने के पानी के संकट से जूझते इंदौर शहर में आज हजारों लोग इंदौर नगर निगम के खिलाफ नारे लगाते हुए सड़क पर उतर गए। यह सभी लोग नगर निगम के 22 झोन कार्यालय पर कांग्रेस के द्वारा आयोजित किए गए प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आगे आए। सभी प्रदर्शन के स्थान पर खाली मटके फोड़कर नगर निगम से पर्याप्त पानी देने की मांग की गई। 


इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने शहर की पानी की समस्या को लेकर आज नगर निगम के सभी 22 जोनल कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। हर जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के द्वारा अलग से प्रभारी नियुक्त किए गए थे। इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए हजारों की संख्या में पानी के संकट से पीड़ित नागरिक स्वयं ही निकलकर आगे आ गए। सुबह से ही हर जोनल कार्यालय पर कांग्रेस के झंडे को लहराते हुए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हर कोई नगर निगम और उसकी व्यवस्था के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त करता हुआ नजर आ रहा था। प्रदर्शन के दौरान हर जोनल कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की गई और खाली मटके फोड़कर पानी देने के लिए आवाज उठाई गई। 


हर झोनल कार्यालय पर वहां मौजूद अधिकारी को ज्ञापन देखकर उस जोनल कार्यालय के क्षेत्र की पानी की समस्या की विस्तार से जानकारी दी गई और समस्या वाले क्षेत्र को समाधान देने की मांग की गई। 


इस प्रदर्शन के बाद हर झोनल कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर इंदौर नगर निगम के मुख्यालय में भी चिंटू चौक से के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने पानी की व्यवस्था के प्रभारी अपर आयुक्त आशीष पाठक को ज्ञापन दिया। जब ज्ञापन देते हुए पानी की समस्या के समाधान की मांग की गई तो पाठक और चौकसे के बीच तीखी बहस हो गई। पाठक का कहना था कि हर पार्षद को टैंकर दे दिए हैं अब पानी उपलब्ध कराना पार्षद की जिम्मेदारी है। जबकि चौकसे का कहना था कि टैंकर देने से कुछ नहीं होगा टैंकर भरने की भी व्यवस्था करना पड़ेगी। 


उन्होंने कहा कि यह कितना शर्मनाक है कि पिछले 20 साल में नगर निगम अपने विभाग में पानी की मोटर को सुधारने की व्यवस्था नहीं कर पाया है। आज सैकड़ो बोरिंग मोटर खराब हो जाने के कारण बंद है। यदि मोटर सुधारने का काम हो जाए तो बहुत सारे क्षेत्र के पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी।


इन दोनों पर प्रदर्शन किया... 

किला मैदान जोन क्रमांक 1

राजमोहल्ला जोन क्रमांक 2

नगर निगम जोन क्रमांक 3

संगम नगर जोन क्रमांक 4

बापट चौराहा झोन क्रमांक 5

सुभाष नगर झोन क्रमांक 6

सुखलिया झोन क्रमांक 7

विजय नगर झोन क्रमांक -8

पंचम की फ़ैल झोन क्रमांक 9

साकेत नगर झोन क्रमांक 10

नेहरू स्टेडियम झोन क्रमांक - 11

हरसिद्धि झोन क्रमांक  12

बिलवली झोन क्रमांक 13

हवा बंगला झोन क्रमांक 14

द्रविड़ नगर झोन क्रमांक 15

एरोड्रम झोन क्रमांक 16

नरवल झोन क्रमांक 17

कृषि बिहार झोन क्रमांक 18

स्कीम नंबर 140 झोन क्रमांक 19

रामगंज जिंसी झोन क्रमांक 20

प्रगति नगर झोन क्रमांक 21

बॉम्बे हॉस्पिटल झोन क्रमांक 22

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here