Breaking

Your Ads Here

Friday, May 8, 2026

डी मोनफोर अकादमी में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


अर्जुन देशवाल 

नित्य संदेश, बहसूमा। शुक्रवार को डी मोनफोर अकादमी में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं जागरूकता को ध्यान में रखते हुए फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर फायर सर्विस स्टेशन मवाना से आए विशेषज्ञों फारुख, रंजीत सिंह एवं वीरेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा डेमो के माध्यम से आग बुझाने की सही प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बच्चों को बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता एवं समझदारी से कार्य करना चाहिए।विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्वयं भी फायर सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग करवाकर अभ्यास कराया, जिससे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आवश्यक सुरक्षा उपायों को सीखा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं। विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने फायर सर्विस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को व्यवहारिक जानकारी देना समय की आवश्यकता है। विद्यालय के निर्देशक डॉ. के.के. शर्मा ने विद्यार्थियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। 

वहीं उप प्रधानाचार्या रितु चिकारा ने बच्चों से सीखी गई बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने फायर सर्विस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here