नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रेडक्रास के जनक जीन हेनरी डयूनॉट का जन्मदिवस 'विश्व रेडक्रास दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा मेरठ में रेडक्रास के जनक जीन हेनरी ड्यूनॉट के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन, राज्य शाखा लखनऊ कोषाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, द्वारा किया गया।
सचिव/नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अशोक कटारिया, क्षय रागी अधिकारी एवं रेडक्रास सोसायटी हरि किशन गुप्ता द्वारा एक गोष्ठी का संचालन रेडक्रास सोसायटी के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार मंगल द्वारा किया गया। इस अवसर रेडक्रास सोसायाटी के वाईस चेयरमैन डॉ० प्रदीप बंसल, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत कपूर (वाईस पैटर्न), अजय मित्तल, मन मोहन अग्रवाल, डॉ० गलेन्द्र कुमार शर्मा, अर्चित गर्ग, संजीव कुमार, डॉ सुधीर गुप्ता, दीपक कुमार, अजय सोम, दीप माला, संजीव महेश्वरी, यशपाल चौधरी, ऋषि कुमार शर्मा, अरविन्द कुमार, धीरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
SC
No comments:
Post a Comment