Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 19, 2026

पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र द्वारा हेल्थ प्रमोशन डे पर आउटरीच हेल्थ कैंप आयोजित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र द्वारा हेल्थ प्रमोशन डे के अंतर्गत मोहनपुरी एवं सुभाष नगर क्षेत्र में आउटरीच हेल्थ कैंपों का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ पार्षद उत्तम सैनी एवं पवन चौधरी द्वारा किया गया।

कैंप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा टीम, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मिलकर आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। आशा केंद्रों के माध्यम से बीपी, शुगर एवं सामान्य रोगों की जांच की गई। शिविर के दौरान लगभग 140 लोगों की बीपी जांच एवं 145 लोगों की शुगर स्क्रीनिंग की गई। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित जांच एवं उपचार लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण, परिवार नियोजन एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया गया।

यह कैंप मोहनपुरी एवं सुभाष नगर क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता दीप्ति, ममता, प्रियंका, गुड्डी, संगीता, मंजू एवं सोनिया तथा एएनएम कोमल, मोनिका, नेहा एवं रीना के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी, डॉ. निशा, डॉ. विकास, डॉ. इमरान, विकास चौधरी, क्रिस्टीना, डॉ. उदित,  स्टाफ नर्स स्नेहा एवं जीसी से रेशम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here