नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ला0ला0राय0स्मा0 मेडिकल कॉलेज में मिडवाइफरी डे के उपलक्ष्य में वेबिनार का आयोजन डॉ आर0सी0 गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन डॉ प्रोफेसर एस0 बालामनी बोस प्रचार्या, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ला0ला0रा0स्मा0 मेडिकल कॉलेज, मेरठ द्वारा किया गया। तत्पश्चात् डॉ आर0सी0 गुप्ता, संरक्षक एवम प्राचार्य, ला0ला0रा0स्मा0 मेडिकल कॉलेज, मेरठ ने वेबिनार को संबोधित किया।
कार्यक्रम के मूल विषय का अनावरण डॉ दीपिका सिसिल खाखा, नर्सिंग सलाहकार, भारत सरकार द्वारा किया गया। डॉ. शमिता, सामान्य उप प्रबंधक, एन0एच0एम0, श्रीमिति गुनजोत, वरिष्ठ सलाहकार, जपाइगो, श्रीमती अभिलाषा डोनाल्ड, आयोजन सलाहकार, जपाइगो एवम प्रोफेसर हेमलता एम0, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ला0ला0रा0स्मा0 मेडिकल कॉलेज, मेरठ द्वारा midwifery initiatives in India पर अपने विचार साझा किये।
वेबिनार का समापन एवम संचालन सह-आचार्या ब्लेसी मैथ्यू द्वारा किया गया। वेबिनार में लगभग 450 लोगो की प्रतिभागिता रही। वेबिनार में मेडिकल कॉलेज मेरठ के संकाय सदस्य,नर्सिंग कॉलेज के फैकल्टीगण,विद्यार्थीगण आदि उपस्थित रहें। वेबिनार के सफल संचालन हेतु प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने नर्सिंग कॉलेज को बधाई दी।
No comments:
Post a Comment