Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 13, 2026

मुण्डाली में फायरिंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार; तमंचा, कारतूस और XUV बरामद


नित्य संदेश ब्यूरो 
मुण्डाली। फायरिंग कर हत्या के प्रयास की घटना का थाना मुण्डाली पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और XUV700 कार बरामद हुई है।

11 अक्तूबर को विरेन्द्र कुमार उर्फ बिल्लू पुत्र बलेराम ने तहरीर दी थी कि अज्ञात लोगों ने उन पर और उनके पिता पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इस पर थाना मुण्डाली पर मुकदमा संख्या 286/2026 धारा 109(1)/351(2)/352 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी किठौर के पर्यवेक्षण में थाना मुण्डाली पुलिस ने 12 अक्तूबर को अरुण पुत्र आर्येन्द्र, लक्ष्य त्यागी पुत्र सतेन्द्र त्यागी और शिवम त्यागी पुत्र पंकज त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की वृद्धि की गई है और अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here