Breaking

Your Ads Here

Friday, May 15, 2026

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण परियोजनाओं एवं विकास योजनाओं की आयोजित की गई समीक्षा बैठक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह की अध्यक्षता में जनपद के अंतर्गत संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं विभिन्न विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा समस्त कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें शीघ्र हैंडओवर किया जाए।

जिलाधिकारी ने विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के संबंध में गठित समितियों द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या में चिन्हित कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि चिंहित की गई कमियों को ठीक करते हुए कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में सीएम डेश बोर्ड पोर्टल पर विभागयीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन वाले विभागों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में विभागीय प्रगति धीमी है, उन्हें तत्काल सुधारते हुए जनपद की रैंकिंग बेहतर करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। संबंधित अधिकारी गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए प्रगति सुनिश्चित करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी कार्यों की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने डीडी एग्रीकल्चर, डीएसटीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। 

पोषण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं से लाभार्थियों को नियमित रूप से लाभान्वित किया जाए। माछरा सीडीपीओ द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही, कार्य क्षेत्र में आवासित न रहने तथा कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सक्रियता न रखने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने डीपीआरओ, समस्त खंड विकास अधिकारियों सहित विकास कार्यों से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करें तथा प्रत्येक विकास कार्य का गहनता से परीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित निर्माण परियोजनाओं एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रगति में जहां भी कमी हो, उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने कहां कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय एवं समग्रता के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएं। 

बैठक में सीडीओ नुपुर गोयल, सीएमओ, अशोक कटारिया, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीडीओ, डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक, समाज कल्याण अधिकारी, डीआइओएस, बीएसए सहित संबंधित अधिकारीगण व समस्त कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here