नित्य संदेश ब्यूरो
राज सदन, भोपाल में 14 मई को डॉ. मीनू पांडेय 'नयन' द्वारा संपादित अनूठी कृति 'कागज पर ठहरा प्रेम' का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ।
आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामय समारोह की अध्यक्षता मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने की। इस अवसर पर श्री राजेश भट्ट, श्री दिनेश प्रभात और श्री धर्मेंद्र सोलंकी सहित कई वरिष्ठ साहित्यकार सपरिवार उपस्थित रहे।
इस संकलन में 16 से 99 वर्ष तक के 80 से अधिक रचनाकारों के प्रेम पत्रों व गीतों को संजोया गया है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डिजिटल युग में कम होते पत्राचार पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द्र और आपसी संवाद बढ़ाने वाला एक अनुकरणीय प्रयोग बताया। "कागज़ पर ठहरा प्रेम" प्रेमपत्र का संच पुस्तक के अंतर्गत शोभा जोशी 'साक्षी' का स्वरचित एवं जीवन का वास्तविक प्रेम-पत्र प्रकाशित हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. अनीता तिवारी ने कुशल संचालन किया। आयोजन की सबसे सुंदर विशेषता अतिथियों और रचनाकारों का सपत्नीक सम्मान रहा, जिसने शाम को स्मरणीय बना दिया।

No comments:
Post a Comment