Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 12, 2026

मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कॉलेज ऑफ नर्सिंग ला0ला0रा0स्मा0 मेडिकल कॉलेज द्वारा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समस्त अतिथिगणों द्वारा  द्वीप प्रज्वलित कर की गई। 

नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रोफेसर  डॉ एस0 बालामनी बोस द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे 2026 की थीम अवर नर्सेज अवर फ्यूचर एमपावर नर्सेज सेव लाइफ का अनावरण किया गया। अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे के उपलक्ष्य में नर्सिंग कॉलेज द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवम शार्ट वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व इस प्रतियोगिता मे जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कार व प्रमाण पत्र देकर  श्रेणीवार प्रोत्साहित किया गया तथा अतिथिगणों द्वारा नर्सिंग की गुणवत्ता के बारे में श्रोतागणों को जानकारी दी गयी। डॉ दिनेश राणा उप अधीक्षक, स्टेट नोडल ऑफिसर, स0व0भ0प0 चिकित्सालय मेरठ ने नर्सिंग कॉलेज के शुरुआती दौर से अभी तक की विशेषताए, संघर्षों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में , डॉ आर0 सी0 गुप्ता प्रधानाचार्य व पैट्रन ला0ला0रा0स्मा0 मेडिकल कॉलेज मेरठ,  स्पेशल गेस्ट डॉ ज्ञानेश्वर टांक, उप प्रधानाचार्या, ला0ला0रा0स्मा0 मेडिकल कॉलेज, मेरठ, डॉ सुधा कुमारी, प्रमुख अधीक्षक, स0व0भा0प0 चिकित्सालय, मेरठ , डॉ अनुपमा वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, स0व0भ0प0 चिकित्सालय,मेरठ, प्रो0 डॉ. एस0 बालमणि बोस,  प्राचार्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग ला0ला0रा0स्मा0 मेडिकल कॉलेज मेरठ, श्रीमति रीता तोमर, उप अधीक्षिका, श्रीमति बबिता शर्मा, श्रीमति फैरी सपना, श्रीमति शर्ली भंडारी, अध्यक्ष राजकीय नर्सेज संघ इत्यादी नर्सिंग कॉलेज के समस्त टीचिंग एवम नॉन टीचिंग स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here