Breaking

Your Ads Here

Monday, May 4, 2026

भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, भाजपाइयों ने ढ़ोल- नगाड़ों के साथ बांटी मिठाई



अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। पांच राज्यों में हुए आम चुनावों में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में सोमवार को रामराज में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य जिला पंचायत विपेंद्र सुधा वाल्मीकि एवं भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोहित बंसल के नेतृत्व में ढोल नगाड़े बजाकर एवं लड्डू बाटकर जश्न मनाया गया ।

पांच राज्यों में से पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि ने कहा कि भारत के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास एवं सब का विश्वास व गरीब कल्याण की जनकल्याणकारी योजनाओं में विश्वास जताकर पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई और असम में लगातार हिम्मत विश्व शर्मा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाया पांडिचेरी में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर के तीनों प्रदेशों की जनता जनार्दन का मैं दिल की गहराई से हार्दिक आभार प्रकट करता हूं एवं पश्चिम बंगाल के भी विकास का पहिया अब तेजी से पकड़ेगा रफ्तार 

इस अवसर पर विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, रोहित बंसल, राष्ट्रीय लोकदल के जिला उपाध्यक्ष सरदार मेजर सिंह,मास्टर ब्रह्मचारी सिंह, विपिन मनचंदा, डॉक्टर श्रीपाल कोहली, सुदर्शन गोयल, आशीष उपाध्याय, विकास बंसल, ठाकुर सतबीर चौहान, मास्टर रमेश वाल्मीकि, धीरेंद्र सुधा वाल्मीकि, आकाश कोहली एवं सैकड़ो की संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here