नई दिल्ली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार की नवनियुक्त सदस्या एस मुनव्वरी बेगम से नई दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की और बुके देकर तथा पटका पहनाकर उनका सम्मान किया।
इस मौके पर काजी शादाब ने आयोग की सदस्या को अवगत कराया कि मेरठ के खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मीट विक्रेताओं के लाइसेंस न बनाए जाने के कारण पुलिस प्रशासन उनको परेशान करता है। मेरठ नगर निगम द्वारा स्लॉटर हाउस का संचालन न किए जाने के कारण प्राइवेट फैक्ट्री से मीट की सप्लाई शहर में होती है जिससे महंगा मीट लोगों को खरीदना पड़ रहा है, तथा उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा नए मदरसों को मान्यता न दिए जाने और राज्यनुदानित मदरसों में शिक्षक भर्ती न किए जाने के बारे में भी अवगत कराया,इस पर आयोग की सदस्या ने मेरठ जिला प्रशासन तथा उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की रजिस्ट्रार से बात कर सभी समस्याओं का समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता फिरोज हबीब अंसारी, शाहनवाज़ खान, मो दानिश, मुख़्तार आलम, अज़हर खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment